SEO क्या है और कैसे करते हैं?
SEO क्या है और यह Blog के लिए क्यूँ जरुरी है? इसका सीधा सा जवाब है SEO ब्लॉगिंग की जान है। क्यूँकि आप चाहे तो कितनी भी अच्छी article लिख लें अगर आपकी article ठीक तरीके से rank नहीं हुई है तब उसमें traffic आने की संभावनाएं न के बराबर होती है। ऐसे में writers का सारा मेहनत पानी में चला जाता है।
यहाँ चाहे तो आप खुद video के माध्यम से उपस्तिथ हो सकते हैं या फिर अपने
लिखित contents के द्वारा
लोगों तक अपनी बात पंहुचा सकते हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए आपको Search Engines के पहले pages में आना होगा क्यूंकि यही वो pages हैं जिन्हें visitors ज्यादा
पसंद करते हैं और trust भी
करते हैं।
लेकिन यहाँ तक पहुँचना उतना आसान काम नहीं है
क्यूंकि इसके लिए आपको अपने Articles का सही ढंग से SEO
करना होगा। मतलब की उन्हें सही तरीके से Optimized करना होगा जिससे वो Search Engine में rank
हो सके। और इसकी प्रक्रिया को ही SEO कहते
हैं। वहीँ आज के इस article में हम SEO किसे कहते हैं (What is SEO in Hindi) और कैसे करे के विषय में जानकारी प्राप्त
करेंगे।
SEO क्या है – What is SEO in Hindi
SEO का फुल फॉर्म है Search Engine Optimization। यह एक ऐसी तकनीक है जो वेबसाइटों को Google, Bing या Yahoo जैसे सर्च इंजनों में उच्च रैंक करने
में मदद करती है। हम कह सकते हैं कि SEO एक वेबसाइट को
ऑप्टिमाइज़ करने की प्रक्रिया है ताकि यह सर्च इंजन रिजल्ट पेज (SERPs) में अच्छी रैंक करे और सर्च इंजन से ट्रैफिक उत्पन्न करे।इस प्रक्रिया
में ऑन-पेज ऑप्टिमाइज़ेशन, ऑफ़-पेज ऑप्टिमाइज़ेशन,
लिंक बिल्डिंग और कीवर्ड रिसर्च जैसी विभिन्न तकनीकें शामिल हैं।
सर्च
इंजन क्या है ये हम
सभी को पता है। जब बात सर्च इंजन की हो रही है तब आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की, Google पूरी दुनिया का सबसे popular
search engine है इसके
अलावा Bing, Yahoo जैसे और भी search
engine मौजूद है। SEO के मदद से हम अपने blog को सभी search
engine पर No.1 position पर रख सकते हैं।
जैसे मान लीजिये हम Google में जाकर कुछ भी keyword type कर search
करते हैं तो उस keyword से related
जितने भी contents होते हैं वो आपको Google
दिखा देता है। ये contents जो हमे नज़र
आते हैं वो सभी अलग अलग blog से आते हैं।
जो result हमे सबसे ऊपर दिखाई देता
है वो Google में No.1 rank पर
है तभी वो सबसे ऊपर अपनी जगह बनाये रखा है। No.1 पर है
मतलब की उस blog में SEO का बहुत
अच्छी तरीके से इस्तेमाल किया गया है जिससे की उसमे ज्यादा visitors आते है और इसी वजह से वो blog मसहुर हो गया
है।
SEO हमारे blog को Google में
No.1 rank पर लाने के लिए सहायता करता
है। ये एक तकनीक है जो आपके website को search
engine के search result पर सबसे ऊपर रख
उसमे visitors की संख्या को बढाती है।
आपका website search result में सबसे
ऊपर हो तो internet user सबसे पहले आपके site में ही visit करेंगे जिससे आपके site में ज्यादा से ज्यादा traffic होने की संभावना
बढ़ जाती है और आपकी income भी अच्छी होने लगती है। अपने website
पे Organic traffic बढ़ाने
के लिए SEO का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी है।
SEO का
फुल फॉर्म क्या है?
SEO का फुल फॉर्म है “Search
Engine Optimization “। एसईओ का हिंदी रूपान्तरण “सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन “।
SEO Blog के
लिए क्यों जरुरी है?
आप ने जान लिया की SEO क्या
है, चलिए अब जानते हैं की ये blog के लिए क्यूँ जरुरी है। अपने website को लोगों
तक पंहुचाने के लिए हम SEO का इस्तेमाल करते हैं। मान
लीजिये मैंने एक website बना लिया उसमे अच्छे अच्छे high
quality contents भी publish कर दिया
लेकिन अगर मैंने SEO का इस्तेमाल नहीं किया तो मेरा website
लोगों तक नहीं पहुँच पायेगा और मेरे website बनाने का भी कोई फायेदा नहीं होगा।
अगर हम SEO का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो
जब भी कोई user कोई keyword search करेगा, तो आपके website में उस keyword से सम्बंधित अगर कोई content
मौजूद है तब भी user आपके website
को access नहीं कर पायेगा।
ऐसा इसलिए क्यूंकि search engine आपके site को ढूंढ नहीं पायेगा न ही आपके website
के content को अपने database पर store कर पायेगा। जिससे आपके website
में traffic होना बहुत ही मुश्किल हो
जायेगा। इसलिए आपके साइट में सही ढंग से SEO करना बहुत ही
ज़रूरी होता है।
SEO को समझना इतना भी मुश्किल नहीं है अगर
आपने इसे सिख लिए तो अपने blog को बहुत ही बेहतर बना सकते
हैं और उसकी value search engine में बढ़ा सकते हैं।
SEO को सिख लेने के बाद जब उसका इस्तेमाल अपने
blog के लिए करते हैं तो आपको उसका result तुरंत नहीं दिखेगा इसके लिए आपको धैर्य रख कर अपना काम करते रेहने
होगा। क्यूंकि सब्र का फल मीठा होता है और आपकी मेहनत का रंग आपको जरुर दिखेगा।
जैसे की मैंने पहले ही कह दिया है की कैसे ranking के लिए और traffic के लिए SEO करना क्यूँ जरुरी बन जाता है।
SEO (Search Engine Optimization) इतना
महत्वपूर्ण क्यूँ है?
चलिए आप Search Engine Optimization के महत्व के विषय में और
अधिक जानते हैं :
- ज्यादातर Users Internet में
Search Engines का इस्तमाल अपने सवालों के जवाब पाने
के लिए करते हैं। ऐसे में वो Search engines द्वारा
दिखाए गए top results को ही ज्यादा ध्यान देते हैं।
तो अगर आप भी लोगों के सामने आना चाहते हैं तब आपको भी SEO की मदद लेनी होगी blog को rank करने के लिए। यानी की गूगल सर्च रिज़ल्ट के पहले पेज पर आना होगा।
- SEO केवल Search
Engines के लिए नहीं है, बल्कि
अच्छे SEO practices के होने से ये User
Experience को बढ़ाने में मदद करता है और आपके website
के Usability को भी बढ़ता है।
- Users ज्यादातर top
results को ही trust करते हैं और
इससे उस website की trust बढ़
जाती है। इसलिए SEO के सन्दर्भ में जानना बहुत जरुरी
होता है, साथ ही खुद को अप्डेट भी रखना होता है।
- SEO आपके website
या ब्लॉग के social promotion के
लिए भी बहुत जरुरी होता है। क्यूंकि जो लोग आपके site को google जैसे search engine में देखते हैं तब वो ज्यादातर उन्हें social media जैसे की Facebook, Twitter, Pinterest में
share जरुर करते हैं।
- SEO किसी भी Site
के traffic को बढ़ाने में
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
- SEO आपको किसी भी
competition में जरुर आगे रहने में मदद करता है।
उदहारण के लिए अगर दो websites समान चीज़ें बेच रही
हैं, तब जो website SEO Optimized होती है वो ज्यादा customers अपने और
खींचती हैं और उनकी sales भी बढ़ जाती है वहीँ दूसरी
उतना नहीं कर पाती हैं।
SEO के प्रकार – Types
of SEO in Hindi
SEO दो प्रकार के होते हैं एक है on page
SEO और दूसरा है Off page
SEO। इन दोने का काम बिलकुल अलग है चलिए हम इनके बारे में भी जान लेते
हैं।
- On-Page SEO
- Off-Page SEO
- Local SEO
1. On-Page SEO क्या है?
On page SEO का काम आपके blog में होता
है। इसका मतलब है की अपने website को ठीक तरह से design
करना जो SEO friendly हो।
SEO के rule को follow कर अपने website में template का
इस्तेमाल करना। अच्छे contents लिखना और उनमे अच्छे keywords
का इस्तेमाल करना जो search engine में सबसे
ज्यादा खोजी जाती है।
Keywords का इस्तेमाल page में
सही जगह करना जैसे Title, Meta
description, content में keyword
का इस्तेमाल करना इससे Google को जानने में
आसानी होती है की आपका content किसके ऊपर लिखा गया है और
जल्दी आपके website को Google page पर rank
करने में मदद करता है जिससे आपके blog की traffic
बढती है।
On Page SEO कैसे करे
यहाँ पर हम कुछ ऐसे techniques के बारे
में जानेंगे जिनकी मदद से हम अपने Blog या Website को On Page SEO अच्छे तरीके से कर सकेंगे।
1. Website Speed
Website speed एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है SEO के दृष्टी से। एक survey से पाया गया है की किसी भी Visitor
ज्यादा से ज्यादा 5 से 6 seconds ही किसी blog
या website पर रहता है।
अगर वो इसी समय के भीतर नहीं खुला तब वो उसे छोड़ दुसरे में Migrate हो जाता है। और ये बात Google के लिए भी लागु होती
है क्यूंकि अगर आपका Blog जल्दी नहीं खुला तब एक negative
signal Google के पास पहुँच जाता है की ये blog उतनी अच्छी नहीं है या ये ज्यादा fast नहीं है। तो
जितना हो सके अपनी साईट की स्पीड अच्छी रखें।
यहाँ मैंने कुछ important tips दिए है जिससे आप
अपनी blog या website की speed
fast कर सकते हैं।
·
Simple और attractive theme का इस्तमाल करें
·
ज्यादा plugins का इस्तेमाल न करें
·
Image का size कम-से-कम
रखें
·
W3 Total cache और WP super cache plugins का इस्तमाल करें
2. Website की Navigation
अपनी blog या website में
इधर उधर जाना आसान होना चाहिए जिससे कोइ भी visitor और Google
को एक पेज से दूसरे पेज में जाने में कोई परेशानी ना हो। जितना सहज Website की Navigation होगी उतनी ही
किसी भी सर्च engine को भी सहजता होगी साइट को navigate
करने के लिए।
3. Title Tag
अपनी website में टाइटल टैग बहुत ही अच्छा
बनाए जिससे कोइ भी visitor उसे पढ़े तो उसे जल्द से जल्द आपके
टाइटल पर Click कर दे इससे आपका CTR भी
increase होगा।
कैसे बनायें अच्छे Title Tag
: अपने Title में 65
word से ज्यादा Words का इस्तमाल न करें
क्यूंकि Google 65 words के बाद google searches में title tag show नही करता है.
4. Post का URL कैसे
लिखें
हमेशा अपने post का URL आप
जितना simple और छोटा हो सके उतना रखें।
5. Internal Link
ये अपने Post को rank करने
के लिए एक बेहतरीन तरीका है। इससे आप अपने Related Pages को
एक दुसरे के साथ Interlinking कर सकते हैं। इससे आपके सभी Interlinked
pages आसानी से rank हो सकते हैं।
6. Alt Tag
अपने Website के post में
images का इस्तमाल जरुर करें। क्यूंकि images से आप बहुत सारा traffic पा सकते हैं इसलिए image
को इस्तमाल करते समय उसमें ALT TAG लगाना ना
भूले।
7. Content, Heading और keyword
Content के बारे में जैसे की हम सभी जानते हैं की ये बहुत ही
महत्वपूर्ण कड़ी है। क्यूंकि Content को King भी कहा जाता है और जितनी अच्छी आपकी Content होगी उतने
अच्छे site की valuation होगी। इसलिए
कम से कम 800 words से ज्यादा words के
Content लिखें।
इससे आप पूरी जानकारी भी दे सकते हैं और ये SEO के लिए भी अच्छा है। कभी भी किसी दुसरे से Content न
चुराएँ या copy करें।
Heading: अपने Article के Headings का ख़ास ख्याल रखना चाहिए क्यूंकि इससे SEO
पर काफी impact पड़ता है। Article का Title तो H1 होता है और इसके बाद के Sub headings को आप H2, H3 इत्यादि से नामांकित कर सकते हैं। इसके साथ आप focus keyword का जरुर इस्तमाल करे।
Keyword: आप Article लिखते समय LSI Keyword का इस्तमाल
करें। इससे आप लोगों के Searches को आसानी से link कर सकते हैं। इसके साथ important keywords को BOLD
करें जिससे की Google और Visitors को ये पता चले की ये जरुरी Keywords हैं और उनका
ध्यान इसके तरफ आकर्षित होगा।
यह थे कुछ point On-Page seo के बारे में कुछ जानकरी।
2. Off-Page SEO क्या है?
Off page SEO का सारा काम blog के बाहार
होता है। Off page SEO में हमे अपने blog का promotion करना होता है जैसे बहुत से popular
blog में जाकर उनके article पर comment
करना और अपने website का link submit करना इसे हम backlink कहते हैं। Backlink से website को बहुत फायेदा होता है।
Social networking site जैसे Facebook,
twitter, Quora पर अपने website का attractive
page बनाइये और अपने followers बढाइये इससे
आपके website में ज्यादा visitors बढ़ने
के chances होते हैं।
बड़े बड़े blogs में जो बहुत ही मसहुर हैं उनके blog पर guest post submit करीए इससे उनके blog पे आने वाले visitors आपको जानने लगेंगे और आपके website
पर traffic आना शुरू हो जायेगा।
Off Page SEO कैसे करे
यहाँ पर में आप लोगों को कुछ Off Page SEO Techniques के बारे में बताऊंगा जो की आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा आगे चलकर।
1. Search Engine Submission: अपनी वेबसाइट को सही तरीके से सारे सर्च इंजन में submit करना चाहिए।
2. Bookmarking: अपनी blog
या website के page और post
को Bookmarking वाली वेबसाइट में submit
करना चाहिए।
3. Directory Submission: अपनी blog या website को popular
high PR वाली Directory में submit करना चाहिए।
4. social media: अपनी blog
या website का page और social
media पर Profile बनाना चाहिए और अपनी वेबसाइट
का link Ad करदो like फेसबुक,
twitter, LinkedIn
5. Classified Submission: Free
Classified Website में जाकर अपनी वेबसाइट का फ्री मे advertise
करना चाहिए।
6. Q & A site: आप question
and answer वाली वेबसाइट में जाकर कोई भी question कर सकते हो और अपनी साईट का लिंक लगा सकते हैं।
7. Blog Commenting: अपने Blog
से Related ब्लॉग पर जाकर उनके पोस्ट में
कमेंट कर सकते हैं और अपनी website का link लगा सकते हो (link वही लगाना चाहिए जहाँ website
लिखा होता है)
8. Pin: आप अपनी Website
के image को Pinterest पर
पोस्ट कर सकते हैं यह एक बहुत अच्छा तरीका है traffic increase करने का।
9. Guest Post: आप
अपनी वेबसाइट से Related ब्लॉग पर जाकर Guest Post कर सकते हैं यह सबसे अच्छा वे है जहाँ से आप do-follow link ले सकते हैं और वो भी बिलकुल सही तरीके से।
3. Local SEO क्या है?
अक्सर लोग यह पूछते है के Local SEO क्या होता
है? मेरी मानें तो इसका जवाब वहीँ इसके सवाल में ही छुपा हुआ
है।
Local SEO को अगर विसलेसन करें तब ये
दो शब्दों का समाहार है Local + SEO। यानि की किसी local
audience को ध्यान में रखकर किया जाने वाला SEO को Local SEO कहा जाता है।
यह एक ऐसे technique है जिसमें की आपकी website या blog को ख़ास तोर से optimize किया जाता है जिससे की search engine पर बेहतर rank
करे एक local audience के लिए।
वैसे एक website की मदद से आप पुरे internet को target कर सकते हैं, वहीँ
अगर आपको एक particular locality को ही target करना है तब इसके लिए आपको Local Seo का इस्तमाल करना
होगा।
इसमें आपको optimize करना होगा आपके शहर के नाम, वहीँ इसके address details को भी साथ में optimize
करना होगा। वहीँ इसे संक्ष्यिप्त में कहें तब आपको कुछ ऐसे तरीके से
अपने site को optimize करना होगा जिससे
की लोगों को केवल online ही नहीं बल्कि offline में भी आपको जान सकें।
Local SEO का
उदहारण
अगर आपके पास एक local business हो, जैसे की एक दुकान, जहाँ की लोगों का आपके यहाँ अक्सर
जाना आना हो, तब ऐसे में यदि आप अपने website को optimize करते हैं कुछ ऐसे की जिससे real
life में भी लोग आपके पास आसानी से पहुँच सके।
यदि यहाँ पर आप केवल अपने ही किसी local area को
ही target करते हैं और उसी हिसाब से आपके site को seo optimized करते हैं। तब इस प्रकार के SEO
को “local SEO” कहा जाता है।
SEO और Internetmarketing में Difference क्या है?
बहुत से लोगों में SEO और Internet
Marketing को लेकर बहुत doubts होते हैं।
उन्हें लगता है की ये दोनों प्राय समान हैं। लेकिन इसके जवाब में मैं ये कहना
चाहता हूँ की SEO एक प्रकार का Tool हैं
ये इसे Internet Marketing का एक हिस्सा भी कह सकते हैं।
इसके इस्तमाल से Internet Marketing को कर पाना बहुत ही आसान
हो जाता है।
SEO और SEM
में क्या अंतर है?
SEO और SEM में जो मुख्य अंतर है
वो ये की SEO एक महत्वपूर्ण हिस्सा है SEM का। चलिए दोनों SEO और SEM के
विषय में जानते हैं।
|
SEO |
SEM |
|
SEO या Search Engine Optimization एक process
है जिसके द्वारा एक Blogger अपने Blog
या Website को कुछ इसप्रकार से optimize
करता है की जिससे वो blog के articles
को Search Engine में rank कर सकें और वहां से अपने blog पर free
traffic ला सके। |
SEM या Search Engine Marketing एक marketing
process है जिसके द्वारा आप अपने blog को search engines में ज्यादा visible
बना सकते हो जिससे आपको traffic आये
चाहे वो free traffic (SEO) हो या फिर paid
traffic (Paid Search Advertisement) । |
SEO और SEM
में क्या अंतर है
SEO का मुख्य उद्देश्य है की आपका blog/website
ठीक ढंग से optimize हो सके ताकि search
engine में better ranking प्राप्त कर सके।
वहीँ SEM से आप SEO की तुलना में
ज्यादा चीज़ प्राप्त कर सकते हैं। क्यूंकि ये केवल Free traffic तक ही सिमित नहीं है बल्कि इसमें दुसरे methods भी
शामिल हैं जैसे की PPC advertising इत्यादि।
SEO Terms के बारे में जानकारी
यदि आपका कोई blog है या कोई website है तब तो आपको basic seo के बारे में बहुत कुछ पता
होगा की ये कैसे काम करता है। लेकिन मुझे पता हैं आप में से ऐसे बहुत सारे लोग हैं
जिन्हें की Basic SEO Terms के बारे में भी कुछ जानकारी नहीं
है।
इसलिए मैंने सोचा की क्यूँ न आप लोगों को कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण Basic SEO
Terms in Hindi के बारे में जानकारी दे दी जाये
जिससे की आपको भी इसके बारे में पता चल सके।
· Backlink
इसके inlink या simply
link भी कहा जाता है, ये एक hyperlink होता है किसी दुसरे website में जो की आपके Website
के तरफ इशारा करता है। Backlinks seo के नज़रिए
से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, क्यूंकि ये किसी भी Webpage
की Search Ranking को directly
influence करता है।
· PageRank
PageRank एक algorithm है जिसे
की Google इस्तमाल करता है ये अनुमान लगाने लिए की Web
में कोन कोन सी Relative important pages स्तिथ
हैं।
· Anchor
text
किसी भी backlink का Anchor
Text के प्रकार का text होता है जो की clickable
होता है। यदि आपके Anchor Text में आपका Keyword
मेह्जुद है तब तो ये आपको SEO के दृष्टी से भी
काफी मदद करेगा।
· Title Tag
Title Tag मुख्य रूप से किसी भी Web Page का Title होता है और ये बहुत ही महत्वपूर्ण factor
है Google’s Search Algorithm के लिए।
· Meta Tags
Title Tag के जैसे ही Meta Tag का
इस्तमाल से Search Engines को ये पता चलता है की Pages
में content में क्या स्तिथ है।
· Search
Algorithm
Google’s search algorithm की मदद से हम ये पता कर
सकते हैं की पुरे Internet में कोन सी Web Pages
relevant हैं। लगभग 200 algorithms काम करती
हैं Google के Search Algorithm में।
· SERP
इसके full form हैं Search
Engine Results Page। ये basically उन्ही pages
को show करता है जो की Google Search
Engines के हिसाब से Relevant हों।
· Keyword
Density
ये Keyword Density से
ये पता चलता है की कितनी बार कोई भी Keyword article में
कितनी बार इस्तमाल की गयी हैं। Keyword Density SEO की
दृष्टी से काफी महत्वपूर्ण है।
· Keyword
Stuffing
जैसे की मैंने पहले ही कहा की Keyword
Density SEO की दृष्टी से काफी महत्वपूर्ण है लेकिन अगर कोई Keyword
को जरुरत से ज्यादा इस्तमाल किया जाये तो उसे Keyword
Stuffing कहते हैं। ये Negative SEO कहलाता
हैं क्यूंकि इससे आपके Blog पर ख़राब असर पड़ता है।
· Robots.txt
ये ज्यादा कुछ नहीं बस एक File होती है जिसे की Domain के Root में रखा जाता है। इसके इस्तमाल से search बोट्स को
ये सूचित किया जाता है की Website की Structure कैसी है।
Organic और
Inorganic Results क्या होते हैं?
SERP (Search Engine Result Page) पर मुख्य रूप ऐ दो तरह की listings होती हैं – Organic और Inorganic।
इसमें Inorganic Listing के लिया हमें Google को पैसे देने होते है। यानि के ये Paid होते हैं और
इसमें पैसों का भुक्तान करना पड़ता है।
वहीँ Organic listing पूरी तरह से free होती है यानि की बिना पैसे दिये हम Google के टॉप page
पर भी आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले आपको SEO
करना होता है।
क्या SEO सिखाना या करना आसान है?
इसका सीधा सा जवाब नहीं है। क्यूँकि SEO पर कभी
भी कोई पूरी महारत नहीं हासिल कर सकता है, इसका वजह इसमें
हमेशा हो रहे बदलाव है।
ऐसे में अगर आप blogging को लेकर serious
हैं तब तो आपको SEO tutorial के विषय में
जानकारी जरुर रखनी चाहिए। ऐसा करने से ये बाद में आपके बहुत काम में आने वाली हैं।
SEO का वैसे कोई rule नहीं होते हैं
बल्कि ये कुछ Google Algorithms के ऊपर आधारित हैं और वो
निरंतर बदलता रहता है।
एक बात का जरुर ध्यान दें की यदि कोई आपसे कहे की वो एक बड़ा SEO Expert
in Hindi है तब उसे कभी यकीन न करें क्यूंकि आजतक कोई भी SEO
पर mastery नहीं कर पाया है।
ये चीज़ ही ऐसी है और समय के साथ साथ और जरुरत के हिसाब से ये बदलता
रहता है। लेकिन फिर भी Google SEO guide के कुछ Fundamentals हैं जो की हमेशा समान होते हैं। इसलिए ये जरुरी है की Bloggers हमेशा खुदको नए एसईओ तकनीक से updated रहें।
इससे आपको market में चल रहे trends के
बारे में पता होगी जिससे आप भी अपने articles में जरुरी
बदलाव ला सकते हैं जो की बाद में आपको rank करने में मदद
करेंगी।

0 Comments